फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The police response was Alanya murder

पुलिस की लापरवाही से हुआ एलानिया कत्ल

Tue, 16 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The police response was Alanya murder
पुलिस की लापरवाही से हुआ एलानिया कत्ल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव बड़ौदा निवासी शाहरुख की हत्या के मामले में थाना व चौकी पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। परिजनों की मानें तो शाहरुख का कत्ल एलानिया किया गया है, जिसकी धमकी चार दिन पूर्व कब्रिस्तान में दी गई थी। परिजनों का कहना है कि इससे पहले करीब तीन माह पूर्व शाहरुख पर उस समय कातिलाना हमला किया गया था, जब वह 16 मार्च को जनपद बागपत के गांव निरपुड़ा से बाइक पर लौट रहा था।
परिजनों का कहना है कि गांव बड़ौदा-निरपुड़ा के बीच शाहरुख को दो गोलियां मारी गईं थीं। इसमें शाहरुख गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना की रिपोर्ट पिता मीनूदीन ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर इरफान उर्फ बिहारी पुत्र पप्पू के खिलाफ नामजद दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर गांव में खुलेआम घूमते हुए शाहरुख को लगातार हत्या की धमकियां दे रहा था। इसी क्रम में चार दिन पूर्व शाहरुख के नवजात शिशु की मौत होय गई थी, जिसे दफनाने जब वह परिजनों के साथ कब्रिस्तान पहुंचा तो वहां भी उसे चार दिन के भीतर हत्या करने की धमकी दी गई थी। पिता मीनूदीन का आरोप है कि धमकी मिलने की जानकारी भी चौकी बायवाला पुलिस को दी गई, लेकिन इस बार भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर द्वारा शाहरुख पर अपनी मुखबिरी करने का शक जताता था। वहीं, पुलिस मामले को रंजिशन मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल सस्पेंड
मुजफ्फरनगर। गांव बड़ौदा निवासी शाहरुख की हत्या के मामले में बायवाला चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल उम्मेद सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया जांच के दौरान लापरवाही का मामला पाए जाने पर एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा दोनों को सस्पेंड किया गया है। एसपी देहात ने बताया कि कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed