फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The pistol factory was running in a closed brick kiln, nine arrested

Muzaffarnagar News: बंद ईंट भट्ठे में चल रही थी तमंचा फैक्टरी, नौ गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The pistol factory was running in a closed brick kiln, nine arrested
चरथावल पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध तमंचा फैक्टरी के आरोपी एवं बरामद सामान
आरोपियों में मेरठ के सोहराब गेट और लिसाड़ी गेट निवासी तीन युवक भी शामिल
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, तीन तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने बंद पड़े ईंट भट्ठे में तमंचा फैक्टरी चलाते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, तीन तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए है। आरोपियों में मेरठ के सोहराब गेट और लिसाड़ी गेट निवासी तीन युवक भी शामिल है।
थाना प्रभारी अभिजीत कुमार (आईपीएस) ने एसओजी और थाना पुलिस के साथ दधेडू क्षेत्र में फ्लाईओवर के निकट छापा मारा। मौके पर एक बंद ईंट भट्ठे में अवैध हथियार बनाते हुए नौ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि छपार के गांव तेजलहेड़ा निवासी मोहित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने शस्त्र, अधबने तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी स्थान बदल कर अवैध पिस्टल और तमंचे बनाते है। आसपास क्षेत्रों में आठ हजार रुपये की दर से तमंचा और पिस्टल 35 हजार रुपये में बेचते थे। उन्होंने आरोपियों ने अवैध शस्त्र खरीदने वालों के नाम नहीं बताए है। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुई बरामदगी
दो पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, दो तमंचे 32 बोर, 14 लोहे की पत्ती, 35 स्प्रिंग, तीन लोहा काटने के ब्लेड, ग्राइंडर, रेती, दो खोखा, 11 बड़ी लोहे की नाल, इमरजेंसी लाइट, एक बाइक।

इन्हें किया गिरफ्तार

- खतौली थाना क्षेत्र के सर्राफान निवासी आरिफ।
- छपार थाना क्षेत्र के दतियाना निवासी तसलीम।
- सोहराब गेट मेरठ निवासी सलमान और अनस।
- लिसाड़ी गेट मेरठ के श्यामनगर निवासी कासिम।
- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी विवेक।
- मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी शाहजेब।
- मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी फैसल।
- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी अब्दुल कादिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed