फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The person who shot the businessman surrendered in court

Muzaffarnagar News: व्यापारी को गोली मारने वाले ने कोर्ट में किया आत्म समर्पण

Sat, 06 Jan 2024 05:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
The person who shot the businessman surrendered in court
छपार। रेडीमेड गारमेंट की दुकान में घुसकर व्यापारी को गोली मारकर घायल करने के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

छपार निवासी अनुज की गढ़ी बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। अनुज व्यापार मंडल का महामंत्री भी है। एक जनवरी को पड़ोसी कपड़े के शोरूम के मालिक तेजपाल के भतीजे मुकुल ने दुकान पर बैठे अनुज को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल के भाई तनुज ने मुख्य आरोपी मुकुल सहित पांच के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के पिता व चाचा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी मुकुल ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा ने बताया कि मुकुल आत्म समर्पण कर जेल चला गया है। दो फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed