फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The person who sent the message after being minister of state arrested

राज्यमंत्री बनकर मेसेज भेजने वाला गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The person who sent the message after being minister of state arrested
महिला के मोबाइल पर अशोभनीय मैसेज भेजने वाले आरोपी से पूछताछ करते सीओ भोपा राजेश द्विवेदी व इंस्प? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा (मुजफ्फरनगर)। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के नाम से शुकतीर्थ निवासी एएनएम के व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ महिला मोरना में एएनएम पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पूर्व महिला के व्हाट्सएप पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का फोटो लगे नंबर से आपत्तिजनक मेसेज भेजे गए थे। महिला ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की थी। मामले की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री ने भी मेसेज भेजने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार को सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि महिला को जिस नंबर से मेसेज भेजे जा रहे थे, वह शुकतीर्थ के ही चाय विक्रेता के नाम पर था। उक्त मोबाइल नंबर को चाय विक्रेता से शुकतीर्थ के ही कुलदीप पुत्र ओमवीर ने उससे लिया था, जिससे वही राज्यमंत्री का फोटो लगाकर खुद को राज्यमंत्री बताते हुए आपत्तिजनक मेसेज भेज रहा था। सीओ ने बताया कि आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed