फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The people of Rampuri put the road episode in front of the DM and the minister

Muzaffarnagar News: रामपुरी के लोगों ने डीएम और मंत्री के सामने रखा सड़क प्रकरण

Fri, 03 Feb 2023 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
The people of Rampuri put the road episode in front of the DM and the minister
एक पूर्व सभासद पर लगाया सड़क निर्माण उल्टी दिशा से कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी के लोगों ने वार्ड 28 में हो रहे सड़क निर्माण को सही दिशा में कराने की मांग को लेकर ज्ञापन डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को दिया। आरोप लगाया कि एक पूर्व सभासद ढलान को उल्टा कराना चाहता है। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने भी प्रकरण रखा।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि रामपुरी वार्ड 28 में आरके मेडिकल स्टोर से महेन्द्र सिंह आटा चक्की तक 400 मीटर सड़क का निर्माण डूडा विभाग की ओर से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य सात दिन पूर्व उल्टी तरफ से यानि दक्षिण से उत्तर की ओर शुरू हो गया था, जबकि पीछे से बनती आ रही सभी सड़के उत्तर से दक्षिण की ओर है। पानी का बहाव भी उत्तर से दक्षिण की ओर ही है। मोहल्ले वासियों ने विरोध कर कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

कहना है कि अगर सड़क का निर्माण दक्षिण से उत्तर की ओर होता है तो जल भराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। पूर्व सभासद पर सड़क का निर्माण उल्टी दिशा से कराने का आरोप लगाया। डीएम ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को दिखवाएंगे। उधर, सरिता गौड़ के नेतृत्व में नागरिक राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से भी मिले और उनके सामने भी यह मामला रखा। पीओ डूडा सतीश गौतम ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed