फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The patriotism echoed in the city

नगर में गूंजे देश भक्ति के तराने

Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The patriotism echoed in the city
शहर में प्रकाश चौक पर तिरंगे की सजा दुकान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में गूंजे देशभक्ति के तराने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया है। शहर में नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए लाउडस्पीकर पर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। बाजार भी तिरंगों से पटा हुआ है। तिरंगा टोपी और टीशर्ट की जबर्दस्त मांग रही। बच्चे और युवा स्कूूल एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए तिरंगा भी खूब ले रहे हैं।

रविवार को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर चल रही है। पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे परेड होनी है। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि और बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप विशिष्ट अतिथि होंगे। शिक्षण एवं सामाजिक संस्थाओं में भी कार्यक्रमों की धूम रहेगी। गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगे की खूब मांग रहती है। इसलिए पहले से ही शिव चौक, रुड़की रोड, प्रकाश चौक, भगत सिंह रोड आदि स्थानों पर तिरंगे की दुकानें सज गईं हैं। न केवल तिरंगा झंडा बल्कि टोपियां, टीशर्ट, हाथों में पहनने वाले तिरंगा रबड़ बैंड एवं रिबन आदि की खूब मांग है। टोपियां 30 से लेकर 70 रुपये तक की हैं, जबकि टीशर्ट 100 से 150 रुपये में बिक रही हैं। विक्रेता पंकज ने बताया कि स्कूली कार्यक्रमों के लिए कई दिनों से बच्चे खरीदारी कर रहे हैं। युवाओं को टोपियां एवं टीशर्ट खूब पसंद आ रही हैं। टोपी खरीद रहे युवक क्षितिज ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम होगा। इस दिन वह तिरंगा टोपी लगाकर एवं झंडा लेकर जाएगा। सभी छात्रों को इसी वेशभूषा में स्कूल आने के लिए कहा गया है। उधर, नगर पालिका ने शिव चौक, मीनाक्षी चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, नावल्टी चौक, अहिल्या बाई चौक, मालवीय चौक, प्रकाश चौक आदि पर लाउडस्पीकर लगाए हैं। इनके जरिए देशभक्ति के तरानों का प्रसारण किया जा रहा है। पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed