{"_id":"6887c6fe9e933ad2eb0dac34","slug":"the-passenger-tax-officer-seized-9-e-rickshaws-operating-on-the-phalavada-route-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-150940-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: यात्रीकर अधिकारी ने फलावदा मार्ग पर संचालित 9 ई रिक्शा सीज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: यात्रीकर अधिकारी ने फलावदा मार्ग पर संचालित 9 ई रिक्शा सीज कराई
Tue, 29 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
खतौली। फलावदा मार्ग के विभिन्न ग्रामों में यात्रियों को लेकर जाने वाली 9 ई रिक्शाओं को सीज करने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई यात्रीकर अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने की है।
फलावदा मार्ग पर 12 बस प्राईवेट बसों का संचालन होता है। जिसका परमिट खतौली से मवाना तक बना हुआ है। ई-रिक्शा चालक खतौली से यात्रियों को लेकर फलावदा मार्ग के विभिन्न ग्रामों में जाते हैं। जिससे इस मार्ग पर संचालित प्राइवेट बस संचालक यात्री न मिलने से परेशान हैं।
फलावदा मार्ग बस यूनियन के अध्यक्ष मुकेश कुमार तथा सचिव ब्रह्मपाल सिंह की शिकायत पर यात्रीकर अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से फलावदा मार्ग पर संचालित 9 ई रिक्शाओं को सीज करा दिया है।
विज्ञापन
बस यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले 38 बसे संचालित थी। यात्री न मिलने के कारण बसें कम कर दी गई थी। मार्ग पर ई रिक्शा चालक यात्रियों को नगर से गांव में लेकर जाते हैं। इस कारण लोग बस में यात्रा नहीं करते हैं। इस मामले को लेकर वह उच्च न्यायालय पहुंचे थे।
ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। न्यायालय के आदेशानुसार सोमवार को यात्रीकर अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए ई रिक्शाओं को सीज करने की कार्रवाई की।