फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The oxygen-rich quarantine center will open in Charathaval

चरथावल में खुलेगा ऑक्सीजन युक्त क्वारंटीन केंद्र

Sat, 08 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
The oxygen-rich quarantine center will open in Charathaval
चरथावल में खुलेगा ऑक्सीजन युक्त क्वारंटीन केंद्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। सहारनपुर मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने चरथावल क्षेत्र में शुक्रवार को कोविड सेवाओं का मुआयना किया। उन्होंने चरथावल में जय हिंद इंटर कॉलेज में ऑक्सीजन युक्त क्वारंटीन केंद्र खोलने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिरालसी पीएचसी पर हैंड पंप खराब होने का मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने जल निगम के अधिकारी से फोन पर नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में ठीक कराने का फरमान सुनाया। हर गांव में कोविड हेल्पलाइन खोलने का आदेश दिया गया।
शुक्रवार दोपहर बाद मंडलायुक्त थानाभवन की तरफ से चरथावल की पीएचसी पर पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान लोकेश कुमार ने बताया अरसे से आठ हैंडपंप खराब पड़े हैं। स्वच्छ पानी को लोग तरस रहे हैं। कमिश्नर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल फोन पर जल निगम के अधिकारी को आड़े हाथों लिया और शनिवार तक हर हालत में हैंडपंप ठीक कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार से उन्होंने गांव-गांव में कोविड सर्वे की रिपोर्ट तलब की और तेजी लाने के निर्देश दिए। कहां पॉजिटिव आने पर पूरे परिवार की जांच कराई जाएं। घर-घर में खांसी जुकाम आदि के मरीजों को किट दिए जाने में कोताही नहीं हो। नगलां राई कंपोजिट विद्यालय में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कोविड सर्वे में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल जय हिंद इंटर कॉलेज को कोरोना पीड़ितों के लिए 100 बेड का सेंटर तैयार कर मरीजों को सुविधा दी जाए। यहां से गंभीर मरीजों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया जाएगा। हर गांव में सीएचसी प्रभारी की निगरानी में प्राइमरी स्कूलों में कोविड हेल्प सेंटर खोलने के आदेश दिए है। मौके पर सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम सदर दीपक कुमार, प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed