फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The organization will be strengthened by fulfilling responsibilities: Thakur

जिम्मेदारी निभाने से होगा संगठन मजबूत : ठाकुर

Mon, 01 Sep 2025 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The organization will be strengthened by fulfilling responsibilities: Thakur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरौली। मजलिसपुर तोफीर गांव में चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा की क्षेत्रीय कमेटी द्वारा रविवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। राजपूत समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह ने कहा कि समाज की एकजुटता से ही संगठन की शक्ति है। केवल पद लेने से नहीं बल्कि पद की गरिमा को समझकर जिम्मेदारी निभाने से संगठन मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं को संगठन में जोड़ने तथा परंपराओं का सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राहुल ठाकुर ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज के लोगों को शिक्षित व संगठित करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेत्रपाल चौहान ने कहा कि बेटियों को अवश्य शिक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि बेटियां शिक्षित होगी तो देश विकसित होगा। कार्यक्रम में नये पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर राकेश ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर, राजेंद्र, पवन ठाकुर, लव कुश, महेंद्र सिंह, ओम ठाकुर, मदन सिंह, प्रमोद, ओमकार, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed