{"_id":"69af15c25a9cebc68c081f94","slug":"the-order-is-not-being-implemented-roadways-buses-are-being-parked-outside-shops-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-166709-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आदेश पर अमल नहीं, दुकानों के बाहर खड़ी हो रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आदेश पर अमल नहीं, दुकानों के बाहर खड़ी हो रहीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
साई धाम के पास दुकानों के बाहर खड़ी रोडवेज बस फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ आने जाने वाली 65 रोडवेज बसों को जाम के मद्देनजर वहलना चौक से संचालित करना शुरू किया गया है। इसके बाद भी साईं धाम के पास दुकानों के बाहर रोडवेज बसों का खड़ा होना बंद नहीं हो सका। सोमवार को भी दुकानों के बाहर बसें खड़ी रहीं। इस दौरान दुकानदारों व वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी हुई।
साईं धाम के पास दुकानों के बाहर आए दिन बाहर से आने वाली रोडवेज बसों को खड़ा कर दिया जाता रहा है। इससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हें अपनी दुकान के बाहर वाहन खड़ा कर उसे सही करने में परेशानी होती है। इसी के साथ दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को भी आने जाने में परेशानी होती हैै।
इस समस्या के मद्देनजर दुकानदारों ने कई बार प्रदर्शन किए। इन बसों के कारण माल रोड, रेलवे रोड व रोडवेज बस अड्डे के आसपास जाम के हालात भी रहते हैं। रोडवेज बसों के कारण महावीर चौक के पास भी जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
इस समस्या को देखते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने परिवहन निगम, यातायात पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर रोडवेज बस अड्डे से मेरठ के लिए संचालित होने वाली भैंसाली व मुजफ्फरनगर डिपो की बसों को शहर से बाहर वहलना चौक से संचालित करने के आदेश दिए थे।
वहलना चौक से 65 बसों का संचालन तो शुरू हो गया लेकिन साईं धाम के पास दुकानों के बाहर बसों का खड़ा होना बंद नहीं हुआ। दुकानदारों की समस्या पहले जैसी ही बनी है।
परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि 28 फरवरी से 9 मार्च तक होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई बसें सोमवार को वापस लौटी हैं। कुछ देर के लिए वर्कशॉप में पेट्रोल पंप में समस्या आ गई थी। इस वजह से चालकों ने माल रोड पर दुकानों के बाहर बसें खड़ी कर दी थी। दुकानदारों को परेशान नही होने दिया जाएगा।