फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The old man was first trampled by the car, then dragged to a distance, died

Muzaffarnagar News: बुजुर्ग को पहले कार ने रौंदा, फिर दूर तक घसीटा, मौत

Sun, 30 Jul 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The old man was first trampled by the car, then dragged to a distance, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निजी सहयोगी अनुज गोयल के ससुर राजेश कुमार (60) बारिश के दौरान कार की चपेट में आ गए। कार बुजुर्ग को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

नई मंडी क्षेत्र के तुलसी नगर निवासी राजेश कुमार शहर के लोहिया बाजार में दुकान करते थे। शुक्रवार देर रात दुकान बंद करने के बाद वह साइकिल से घर जा रहे थे। बारिश भी हो रही थी। शांतिनगर गेट के पास पीछे से तेज गति के साथ आईकार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। राजेश कुमार कार के नीचे फंस गए। कार चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने शोर मचाकर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को राजेश कुमार भोपा रोड पर आगे जाकर बुरी तरह घायल हालत में पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोक जताया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed