{"_id":"69e3d9261b4c910cea0689ad","slug":"the-nurse-was-sent-to-khatauli-and-the-cmo-formed-an-investigation-committee-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-169516-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली भेजी गई नर्स, सीएमओ ने गठित की जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली भेजी गई नर्स, सीएमओ ने गठित की जांच कमेटी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में 200 रुपये की रिश्वत के प्रकरण में आरोपी स्टॉफ नर्स को सीएमएस ने उसके मूल तैनाती स्थल सीएचसी खतौली भेज दिया है। नियुक्ति अधिकारी सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया की ओर से मामले में कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर स्टॉफ नर्स सीमा की नियुक्ति की गई थी। जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ की कमी के चलते सीएचसी खतौली में तैनात सीमा को डेढ़ वर्ष पूर्व जिला चिकित्सालय में अटैच किया गया था।
तीन दिन पहले एक आपातकालीन वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार से दवा देने के नाम पर 200 रुपये रिश्वत लिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.संजय वर्मा की ओर से आरोपी नर्स को उसके मूल तैनाती स्थान पर वापस भेजने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इस मामले में अगली कार्रवाई सीएमओ की ओर से होनी है। उसके नियुक्ति अधिकारी वहीं हैं। सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया का कहना है कि वह मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।