फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The nuances of portrait painting explained

पोट्रेट पेंटिंग की बारीकियों को समझाया

Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The nuances of portrait painting explained
राजकीय संग्रहालय में आयोजित कला शिविर में प्रतिभाग करते बच्चें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मालवीय इंटर कॉलेज में चल रहे कला शिविर में राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य दुर्जन सिंह राणा ने एक्रेलिक माध्यम में पोट्रेट पेंटिंग का डेमोसट्रेशन दिया।
विज्ञापन

युवा कलाकार कला विशेषज्ञों की देखरेख में कला की विभिन्न विधाओं का ज्ञान प्राप्त कर रहे है। प्रथम वर्ग में लोक कला यथा मधुबनी वर्ली पेंटिंग्स के माध्यम से रेखाओं के सौंदर्य से रूबरू हो रहे हैं, तो वहीं बीएफए के विद्यार्थी भी व्यक्ति चित्र एवं मॉडर्न कला की बारीकियों को हृदयंगम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर के कलाकार डॉ. दुर्जन सिंह राणा ने एक्रेलिक माध्यम में पोट्रेट पेंटिंग का डेमोसट्रेशन दिया। उन्होंने बताया कि पोट्रेट बनाते समय एनाटॉमी, लाइट-शेड वातावरण के प्रभाव को ध्यान में रखकर बारीकी से चित्रण किया जाना चाहिए। पोट्रेट में जीवंतता का पुट छवि चित्र के रूप में आना अत्यंत आवश्यक है। अपने पोट्रेट को कैनवास पर होता देख मॉडल अनुष्का वर्मा ने आभार जताया। कलाकारों का डॉ. महावीर सिंह शिविर संयोजक ने आभार व्यक्त किया। सहसंयोजक डॉ. अनिल सैनी, राजबल सैनी ने चित्रकार राणा को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में प्रशिक्षक की भूमिका निभाने में कुलदीप कुमार, जनेश्वर दास, पुनीत राठी, सोनिया, मानसी, प्रिया आदि का सहयोग रहा। मौके पर अक्षय गुप्ता, सृष्टि, पूनम, हिमांशु, विदुषी, हर्ष अग्रवाल, वंदिता, अनंता, रानी, रूबी खान, मेधावी, अविका सागर पाल मौजूद रहे।

राजकीय संग्रहालय में कला शिविर में चित्र बनाती कलाकार।

राजकीय संग्रहालय में कला शिविर में चित्र बनाती कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed