फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The noise of the panchayat election campaign stopped

चुनाव प्रचार का शोर थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 18 Apr 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The noise of the panchayat election campaign stopped
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार का शोर थमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में शनिवार शाम को प्रचार का शोर थम गया है। जिले के 2976 बूथों के लिए 14880 कर्मचारी रविवार को रवाना होंगे। इनके अलावा प्रत्येक गांव में पुलिस बल अलग से लगाया गया है। पोलिंग पार्टी प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय से रवाना होगी।
जिले में बीते आठ दिन से चल रहा चुनाव प्रचार शनिवार की शाम पांच बजे समाप्त हो गया। जिला पंचायत, प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अब चुपचाप घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभा रहे हैं। इसी के साथ ही प्रशासन पोलिंग पार्टी रवाना करने और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लाकों से रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। पुरकाजी ब्लाक में 43 गांव है। इनमें 202 बूथ बने है। इन सभी पर पोलिंग पार्टी रवाना होगी। सदर ब्लाक में 53 गांव हैं। यहां 479 बूथों पर पोलिंग पार्टी रवाना होगी। चरथावल ब्लाक में 59 गांव है। इनमें 298 बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघरा ब्लाक में 48 गांवों के लिए 333 पोलिंग पार्टी जाएगी। खतौली ब्लाक में सबसे ज्यादा 84 गांव है और 375 बूथ है। इन सब पर पोलिंग पार्टी जाएगी। जानसठ ब्लाक में 61 गांव है और 334 बूथों पर पोलिंग टीम पहुंचेगी। मोरना ब्लाक में 50 गांव है और 297 बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंचेगी। शाहपुर ब्लाक में 40 गांव है। यहां 255 बूथों पर पोलिंग पार्टी जाएगी। बुढ़ाना ब्लाक के 60 गांवों के लिए 403 पोलिंग पार्टी गांवों में पहुंचेगी। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि ब्लाक मुख्यालयों पर मतपत्र पेटियां और सभी सामग्री पहुंच गई है। सभी कर्मचारियों को मास्क और सेनिटाइजर पर साथ में दिया जाएगा।
प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी की ड्यूटी
मुजफ्फरनगर। जिले में 2976 बूथ बनाए गए हैं, प्रत्येक बूथ पर पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी लगाए गए है। इनमें एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी शामिल है। जिले में 14880 कर्मचारी मतदान को लेकर ड्यूटी पर रहेंगे।

जिले में 17 लाख मतदाता डालेंगे वोट
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 17 लाख दो हजार 230 वोटर शामिल होंगे। 2015 के चुनाव में जिले में 15 लाख 43 हजार 908 वोटर थे।
118 सेक्टर मजिस्ट्रेट की रहेगी पैनी नजर
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव को लेकर जिले को 118 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। इनके ऊपर 24 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
इन पदों के लिए चुनाव
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के 43 वार्डों, 498 ग्राम प्रधानों, 1085 बीडीसी और 6726 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed