फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The night passed chillingly, it became a matter of sunshine during the day

Muzaffarnagar News: ठिठुरते हुए गुजरी रात, दिन में धूप खिली तो बनी बात

Wed, 18 Jan 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The night passed chillingly, it became a matter of sunshine during the day
ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते हुए
- अब तक के मौसम की सबसे ठंडी रात, खूब कंपकंपाते रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिले में पहाड़ी क्षेत्रों जैसी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक गिर जाने के कारण सोमवार रात अब तक के मौसम की सबसे ठंडी रही। दिन निकलते ही धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली।


मौसम में लगातार बदलाव जारी है। दिन और रात का तापमान लगातार बदल रहा है। पाला पडऩे के कारण सोमवार रात नए साल की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। लोग घरों में भी कंपकंपाते रहे। ठंड से बचाव के लिए शाम से ही सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह अलाव के इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को दिनभर धूप खिली तो अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री तक पहुंच गया। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


तापमान में इस तरह बन रहा है उतार-चढ़ाव
तिथि

अधिकतम

न्यूनतम

17 जनवरी
18.3 डिग्री

1.7 डिग्री

16 जनवरी
18.2 डिग्री

4.3 डिग्री

15 जनवरी
17.4 डिग्री

4.5 डिग्री

रात में बढ़ रही ठंड, दिन में मिल रही राहत
पिछले तीन दिनों से रात के समय ठंडक बढ़ रही है, जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है।

फसलों को बचाने में लगे किसान
भोपा। पाला पडऩे से सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। आलू और अन्य सब्जी उगाने वाले किसानों की चिंता बढ़ रही है।

बाजार में बढ़ गई चहल-पहल
दिन में धूप खिलने से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। सुबह से लेकर शाम तक ग्राहक बाजारों में अधिक संख्या में दिखाई दिए।

रात होते ही जलाए गए अलावा
शहर के शिव चौक समेत अन्य प्रमुख चौराहों पर मंगलवार देर रात तक अलाव जलते रहे। लोग ठंड से बचाव के उपाए करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed