फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The new company got the garbage removed, preparations are on to create four zones in the city

Muzaffarnagar News: नई कंपनी ने उठवाया कूड़ा, शहर में चार जोन बनाने की तैयारी

Fri, 20 Jun 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The new company got the garbage removed, preparations are on to create four zones in the city
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह से लड़खड़ाई शहर की सफाई व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। तीन साल का अनुबंध करने वाली नई कंपनी ने काम संभालते हुए शहर के 23 कूड़ा डलावघरों में सफाई अभियान चलाया। शहर के 55 में से 49 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो गया। उधर, एमआईटूसी कंपनी से मिले 25 टिपर वाहन नई कंपनी जेएस एनवायरो ने लेने से इंकार कर दिया।
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम देख रही कंपनी एमआईटूसी ने दो माह का कार्य विस्तार मिलने के बावजूद 11 जून से काम बंद कर दिया था, जिससे शहरी सफाई व्यवस्था बिगड़ गई थी। नई कंपनी एनवायरो ने अपनी टीम को उतारकर सफाई व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी ने बताया कि पालिका की ओर से उन्हें वाहन उपलब्ध करा दिए गए। सेकेंडरी जोन में उन्हें करीब 30 वाहन मिले, जिनमें से 11 डंपर और चार जेसीबी को फील्ड में उतारा है। शहर के 23 डलावघरों से कूड़ा निस्तारित कराकर किदवईनगर एटूजेड रोड पर भिजवाया गया है। कंपनी 55 वार्डों को चार जोन में विभाजित करने जा रही है। इसके लिए अभी सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
डलाव घरों से रात के समय भी उठेगा कूड़ा

नगर पालिका जेएस एनवायरो कंपनी के साथ मिलकर डलाव घरों से रात में भी कूड़ा उठवाएगी। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि शहर के 23 डलावघरों में करीब पांच काफी बड़े हैं। अस्पताल के पास लद्दावाला, नई मंडी में सब्जी मंडी गेट बड़े डलावघर माने जाते हैं। डलावघरों से रात के समय कूड़ा निस्तारण किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed