{"_id":"697a6465f15d165047079a71","slug":"the-murder-accused-escaped-by-dodging-the-police-during-combing-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1013-163921-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांबिंग में पुलिस को चकमा देकर भागा हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांबिंग में पुलिस को चकमा देकर भागा हत्यारोपी
विज्ञापन
मंसूरपुर। बोपाड़ा निवासी 34 वर्षीय राजमिस्त्री दीपक की मंगलवार दोपहर उसके दोस्त सोनू ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। देर रात वह कांबिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर जंगल में भाग गया। शाम के समय गांव के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मंगलवार दोपहर गांव बोपाड़ा में 34 वर्षीय राजमिस्त्री अपने घर पर था। उसका दोस्त सोनू उससे मिलने पहुंचा था। वहां पर उसने चाकू घोंपकर राजमिस्त्री की हत्या कर दी थी। हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया।
पुलिस का कहना है कि दोनों दोस्त एक साथ शराब पीते थे। दोनों अविवाहित हैं। पुलिस को मंगलवार देर रात सूचना मिली कि आरोपी युवक गांव के ही जंगल में छिपा है। पुलिस ने कई घंटे कांबिंग की। चर्चा है कि कांबिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग गया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम शव का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजमिस्त्री के मामा के पोत्र 12 वर्षीय विक्की ने मुखाग्नि दी।