फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The municipality will parade regular cleaning workers

Muzaffarnagar News: नियमित सफाई कर्मियों की परेड कराएगी पालिका

Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
The municipality will parade regular cleaning workers
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की परेड कराए जाने के बाद पालिका प्रशासन अब संविदा और नियमित सफाई कर्मचारियों की भी परेड कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

शहर के 55 वार्डों में करीब एक हजार सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनमें नियमित, संविदा और आउटसोर्स के कर्मचारी शामिल हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जीआईसी मैदान में आउटसोर्स पर कार्य कर रहे 369 सफाई कर्मचारियों की परेड कराकर भौतिक सत्यापन किया था। पालिका को शिकायत मिली है कि वार्डों में कुछ नियमित सफाई कर्मचारियों के बजाए उनके स्थान पर प्राइवेट लोग काम करने आ रहे हैं। पालिका स्वास्थ्य विभाग अब संविदा और नियमित सफाई कर्मचारियों की परेड कराकर उनका भौतिक सत्यापन करने की तैयारी में है। सभी सफाई कर्मचारियों के परिचय पत्र भी बनाएं जाएंगे। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि नियमित और संविदा सफाई कर्मचारियों की परेड का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। परेड कराने का उद्देश्य सभी कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed