फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Mohini idol of Radha-Krishna captivated everyone

राधा-कृष्ण की मोहिनी मूरत ने सबको मोहा

Sun, 29 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The Mohini idol of Radha-Krishna captivated everyone
ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते किडजी स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राधा-कृष्ण की मोहिनी मूरत ने सबको मोहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किड्जी नई मंडी में जन्माष्टमी के पर्व पर बच्चों की ऑनलाइन कृष्ण-राधा सज्जा प्रतियोगिता हुई। गतिविधि के माध्यम से बच्चों की कलात्मक कार्य, नृत्य तथा चित्रकला में रुचि बढ़ाना रहा।

प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बहुत ही सुंदर राधा-कृष्ण का रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर चारू भारद्वाज ने सभी बच्चों और अभिभावकों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिंदुओं का प्रसिद्ध त्योहार है। इसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय की कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने बच्चों से कहा कि कोरोना वायरस के चलते बाहर जाने से बचें घर पर रहकर मंदिर की साज-सज्जा करके बांसुरी मटका आदि सजाकर परिवार के बीच सुरक्षित रह कर इस त्योहार का आनंद लें। अरुणा, वर्षा, ट्विंकल ने ऑनलाइन कक्षा में बच्चों को चित्रकला सिखाई। अतुलित, अनिका, शंभबी, अग्रिमा, कशवी, वत्सल, दर्श, अविजोत, वेदवी आदि बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी कला का भव्य प्रदर्शन किया।

ऑन लाइन खेल दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते  आईडियल स्कूल के विद्यार्थी।

ऑन लाइन खेल दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते आईडियल स्कूल के विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed