फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The miscreants looted 1.25 lakh rupees from the collection agent

Muzaffarnagar News: बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से लूटे सवा लाख रुपये, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Fri, 09 Jun 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2023 12:40 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : सीओ रवि शंकर मिश्रा, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
The miscreants looted 1.25 lakh rupees from the collection agent
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने हथियारों के बल पर सवा लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


मोहल्ला सैनीनगर में भारत फाइनेंस कंपनी है। थाना भौराकला के गांव मोहम्मदपुर रायसिंह निवासी अक्षय यहां डेढ़ साल से कलेक्शन एजेंट है। अक्षय के मुताबिक, वह बृहस्पतिवार को बुआड़ा कला गया था। उसने समूह की बैठक ली। तकरीबन सवा लाख रुपये की पेमेंट लेकर बाइक से चल दिया। बुआड़ा मार्ग पर रजबहे के समीप दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और सवा लाख रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


उसने सूचना कंपनी के ब्रांच मैनेजर को दी। ब्रांच मैनेजर ने लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ रवि शंकर मिश्रा, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने जंगल में भी कांबिंग कराई, लेकिन कोई बदमाश नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sanjeev Jeeva: जीवा ने दवा बांटते-बांटते दिए घाव, साथी का अपहरण कर जुर्म की दुनिया में रखा कदम

सीओ रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Shamli: कड़ी सुरक्षा में संजीव जीवा का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, नहीं पहुंची पत्नी, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed