फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The miscreant injured in the encounter, the partner absconded

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी भागा

Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The miscreant injured in the encounter, the partner absconded
- कार चोरी के मामले में चल रहा था वांछित
विज्ञापन

- मौके से चोरी की स्कूटी व तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी और तमंचा बरामद किया है।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस देर रात रोहाना टोल प्लाजा के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए रोहाना मार्ग की ओर भाग निकले। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि घायल बदमाश शाहरुख निवासी सरधना, मेरठ का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घायल बदमाश से चोरी की स्कूटी व तमंचा बरामद किया है। शाहरुख शहर कोतवाली क्षेत्र से सेंट्रो कार चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed