फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The minor's marriage was done in lockdown

लॉकडाउन में करा दिया नाबालिग का निकाह

Fri, 26 Jun 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
The minor's marriage was done in lockdown
लॉकडाउन में करा दिया नाबालिग का निकाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के दौरान लागू लॉकडाउन में ही भोपा निवासी किशोरी का निकाह कूकड़ा के अहमदनगर निवासी युवक से कर दिया गया। तीन दिन पूर्व हुई शिकायत पर चाइल्ड हेल्पलाइन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कस्बा भोपा निवासी किसी व्यक्ति ने तीन दिन पूर्व ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करके बताया कि लॉकडाउन के दौरान आठ मई को भोपा निवासी 16 साल की लड़की का गुपचुप तरीके से निकाह कर दिया गया। यह निकाह शहर के कूकड़ा गांव के मोहल्ला अहमदनगर निवासी युवक से किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन के दिल्ली कार्यालय से इसकी जानकारी मुजफ्फरनगर में चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी पूनम शर्मा को दी गई। प्रथम दृष्टया जांच में मामला सही पाया। पता चला कि किशोरी करीब 15 दिन ससुराल में रहकर अब मायके भोपा में रह रही है। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया कि मामला अपने यहां दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को टीम के साथ भोपा जाएंगी, जहां किशोरी व उसके माता-पिता से पूछताछ की जाएगी। यदि जांच में लड़की नाबालिग पाई जाती है तो बाल विवाह अधिनियम 2006 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी के परिजन, निकाह कराने वाले मौलवी व निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed