फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The migration of Hindus

हिंदू पलायन के बजाए पराक्रम करें : सुदर्शन

Mon, 29 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The migration of Hindus
विहिप की बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर में विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा कि हिंदू पलायन न कर पराक्रम करें। उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष के दो लाख गांवों में विश्व हिंदू परिषद में युवाओं की सक्रिय भागीदारी कराने की घोषणा की। कहा हिंदुओं के पलायन मुद्दे पर एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा। 
विज्ञापन


कस्बे के सैनी शिव मंदिर में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि उप्र सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों के कारण हिंदू समाज बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए पलायन कर रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री राजधर्म का पालन करें और पक्षपात न कर प्रदेश में समानता का व्यवहार करें। यदि प्रदेश सरकार के रवैये में सुधार न हुआ तो विश्व हिंदू परिषद अपनी भाषा में जवाब देने के लिए बाध्य होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने केवल कैराना से ही पलायन नहीं किया अपितु संपूर्ण देश में यह संकट है। विहिप अपने स्तर से तमाम सूचनाएं इकट्ठी कर छह माह के अंदर राष्ट्रपति को आवश्यक कार्रवाई के लिए देगा। जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल, भूपेंद्र सिंह,  शुभम गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। नगर पंचायत अध्यक्ष नवीन सैनी,  रामकुमार सैनी, अशोक  सैनी, हरीश कुमार, मनोज मिश्रा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी 
विहिप के प्रखंड जानसठ के अध्यक्ष पद पर हरीश कुमार, मंत्री सोनू, सहमंत्री  विरेंद्र सिंह, सह संयोजक सचिन कुमार, सत्संग प्रमुख प्रमोद कुमार, गौरक्षा प्रमुख विपिन कुमार, मीरापुर नगर के लिए मनोज मिश्रा अध्यक्ष, अभिषेक गर्ग मंत्री, दीपक कृष्णाष्णेय सत्संग प्रमुख, गौरव सिंघल उपाध्यक्ष,


रजनीश गंगपुरी, सुभाष कांबोज सहमंत्री, गांव शिवपुरी के लिए महकार सिंह संयोजक, अशोक कुमार मंत्री, सुभाष कुमार अध्यक्ष बनाए गए। इसके साथ साथ  बजरंग दल मीरापुर की कार्यकारिणी में अंकुश शर्मा अध्यक्ष, अभिषेक  रस्तोगी, जीवन चौधरी, रजत कुमार, हरीश, सुनील व राहुल को सदस्य मनोनीत  किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed