फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The message given by 'Do yoga, be healthy'

‘योग करो, निरोगी बनो’ का दिया संदेश

Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The message given by 'Do yoga, be healthy'
‘योग करो, निरोगी बनो’ का दिया संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के छात्रों एवं स्वयंसेवकों ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए गए योग जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। नारों के माध्यम से योग करो निरोगी बनो, योग भगाए रोग का संदेश देते हुए ग्रामीणों से योग क्रियाएं करने का आह्वान किया।

श्री शुकदेव आश्रम से रैली की शुभारंभ पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई कल्याण देव चौक, अंबेडकर तिराहा, गंगा घाट, हनुमान धाम व गणेश धाम से बस स्टैंड से होती हुई विद्यालय में पहुंची। रैली में छात्र आकाश, देव, शौर्य, वाशु गौड़, नीरज, तुषार, देव शर्मा, विशाल शर्मा, विवेक, आर्यन, रितिक, हर्षित, दीपक, आशु आदि छात्रों ने योग करो, निरोगी बनो का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में योग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, प्रतियोगिता, व्याख्यान, रैली, योग अभ्यास, प्रदर्शन आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जा रहा है। रैली के आयोजन प्रधानाचार्य गिरीशचंद्र उप्रेती, रवि प्रकाश गुप्ता, शिक्षिका जोनी रानी ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed