फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The memorial road at Shuktirtha will be beautified, and sewage facilities will be provided at the ghat.

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में परिक्रमा मार्ग का होगा सुंदरीकरण, घाट पर कराई जाएगी सीवेज व्यवस्था

Wed, 08 Apr 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The memorial road at Shuktirtha will be beautified, and sewage facilities will be provided at the ghat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। धर्म नगरी शुकतीर्थ स्थित परिक्रमा मार्ग का सुंदरीकरण कराया जाएगा। मार्ग निर्माण के साथ ही आसपास क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं बहाल होंगी। जिससे परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। जबकि गंगा घाट पर पानी की निकासी के लिए सीवेज सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी।
शुकतीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में धर्म नगरी का विकास जारी है। धर्म नगरी के चारों ओर करीब आठ किमी लंबे परिक्रमा मार्ग का विकास कराया जा रहा है।



शुकतीर्थ विकास परिषद सीईओ कविता मीना की ओर से नए वित्तीय वर्ष के दौरान परिक्रमा मार्ग सहित धर्म नगरी में विकास संबंधी कई प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की तैयारी है। जिनमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की संस्तुति पर परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर माता पार्वती, नीलकंठ सिद्धपीठ मंदिर और सिद्धपीठ काली माता का मंदिर स्थित है। जबकि यह मार्ग सीधे गंगा घाट को भी जोड़ता है। पर्यटन विभाग के सीएम युवा फैलो आदित्य त्यागी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण से वहां आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। वह सुविधाजनक रास्ते से होकर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






- सोलानी नदी पुल निर्माण के लिए फिर भेजा जाएगा प्रस्ताव


धर्म नगरी में सोलानी नदी का पुल काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। शुकतीर्थ विकास परिषद की ओर से गत वर्ष पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। लेकिन स्वीकृति न मिल पाने के कारण मामला अधर में लटक गया। शुकतीर्थ विकास परिषद की ओर से मौजूदा वित्तीय वर्ष के तहत पुल निर्माण का प्रस्ताव फिर से शासन को भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed