फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The markets were closed before the arrival of the government

सरकार के आगमन से पूर्व बंद कराए बाजार

Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The markets were closed before the arrival of the government
सरकार के आगमन से पूर्व बंद कराए बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जनपद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सतर्कता का आलम यह रहा कि एक ओर जहां शहर के बाजार सुबह नौ बजे ही बंद करा दिए गए, वहीं दस बजे से शहर में आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई। पुलिस लाइन क्षेत्र को तो पूरी तरह सील कर दिया गया, जहां मीडिया कर्मियों तक को एंट्री नहीं दी गई।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन सोमवार को पूरी तरह से अलर्ट रहा। सीएम के आगमन के मद्देनजर शहर क्षेत्र में जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। शहर में सुबह नौ बजे से ही पुलिस गश्त शुरू करते हुए सुबह 11 बजे तक खुलने वाले सभी बाजार व दुकानें बंद करा दी गईं। दस बजने के साथ ही शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बेरिकेडिंग लगाकर आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई। खासकर सोल्जर्स बोर्ड से लेकर भोपा पुल नई मंडी और गांधी कॉलोनी पुल को पूरी तरह से बंद करते हुए पुलिस लाइन क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया। यहां सुबह 10.30 बजे से हर किसी की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी पुलिस लाइन क्षेत्र में एंट्री नहीं दी गई और निर्धारित समय पर उन्हें कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया ब्रीफिंग के लिए ही बुलाया गया। वहीं, मुख्यमंत्री ने जिस गांव रामपुर का निरीक्षण किया, वहां भी सुबह से ही किसी बाहरी व्यक्ति को एंट्री नहीं दी गई। सुरक्षा के लिए शहर क्षेत्र में तीनों थाना प्रभारियों के साथ ही सीओ सर्किल व अतिरिक्त फोर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री के जनपद से सहारनपुर के लिए रवाना होने के बाद ही प्रशासन ने बेरिकेडिंग हटाकर आवागमन सामान्य किया।
विज्ञापन

जिला परिषद मार्केट बंद रही
मुजफ्फरनगर। सीएम के कार्यक्रम के मद्दनेजर पुलिस प्रशासन ने जिला परिषद मार्केट का दवा बाजार भी बंद करा दिया था। जिस कारण पूरा बाजार बंद रहा। हालांकि कुछ दुकानें शाम को सीएम के जाने के बाद खोल दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed