{"_id":"2584ad7127b1cfab5d906859ea2aad3d","slug":"the-market-attired-dhanteras-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए बाजार, धनतेरस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए बाजार, धनतेरस आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सोमवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। दुकानदारों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। उधर, खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसे सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने उचित इंतजाम नहीं किए हैं।
पंच दिवसीय त्योहारों का दीपावली पर्व सोमवार से शुरू होगा। दीपावली के लिए बाजार पूरी तरह से सजे हुए हैं। नागरिक रोशनी के त्योहार को मनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं। नागरिक बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी श्री लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमाओं की ब्रिकी जोर-शोर से हो रही है।
झांसी रानी, शिव चौक, भगत सिंह रोड, नई मंडी, चौड़ी गली आदि बाजारों को सजाया गया है। पंच पर्व में सोमवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।