{"_id":"6144d9358ebc3eb628318ca4","slug":"the-main-road-of-the-city-will-be-rejuvenated-muzaffarnagar-news-mrt5566957112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की मुख्य सड़क का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की मुख्य सड़क का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में वहलना चौक पर सड़क में हुए गड्ढे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर की मुख्य सड़क का होगा कायाकल्प
-
मुजफ्फरनगर। जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी शहर की मुख्य सड़क रुड़की रोड के निर्माण के लिए शासन ने 15.77 करोड़ स्वीकृत किए हैं। गुप्ता रिसोर्ट से लेकर रामपुर चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। टेंडर जारी होने पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस सड़क के बनने से नागरिकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
नेशनल हाईवे के गुप्ता रिसोर्ट से लेकर रामपुर चौराहे तक 11.850 किमी की सड़क शहर के बीचोंबीच से होकर जाती है। यह पुरानी जीटी रोड है। पहले कभी ये ही दिल्ली-देहरादून जाने का मुख्य मार्ग था। नेशनल हाईवे और बाईपास बनने से यह सड़क दो दशक से जर्जर अवस्था में है। गुप्ता रिपोर्ट से लेकर वहलना चौक तक सड़क सात मीटर ही चौड़ी है। इसी प्रकार रुड़की चुंगी से लेकर बामनहेड़ी रेलवे ओवरब्रिज तक भी सड़क सिंगल है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनवा कर शासन को भिजवाया था। इसके लिए शासन ने फिलहाल 15.77 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इसमें 3.485 किमी की सड़क सात मीटर से 14 मीटर चौड़ी बनेगा। सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही सुंदरीकरण भी किया जाएगा। बराबर में नाले का निर्माण, पुलिया आदि भी बनाए जाएंगे। गुप्ता रिसोर्ट से लेकर रामपुर चौराहे तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मरों को भी हटवाया जाएगा। सड़क निर्माण का कुछ कार्य केंद्रीय मार्ग निधि से भी कराया जाएगा। जिसका बजट अलग से आएगा।
विज्ञापन
- इस सड़क के निर्माण के लिए 15.77 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया जारी है। टेंडर होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री