फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The main accused of the gang turned out to be Meerut residents

गैंग का मुख्य आरोपी निकला मेरठ निवासी

Sat, 14 Sep 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
The main accused of the gang turned out to be Meerut residents
मुजफ्फरनगर। नकली अमेरिकी करेंसी एक तिहाई दामों में देने का धंधा करने वाले गैंग का मुख्य आरोपी मेरठ निवासी इकबाल है। वो ही हैदराबाद से नकली करेंसी लाकर यहां सप्लाई करता था।
विज्ञापन

नकली अमेरिकी करेंसी के फर्जीवाड़े का धंधा करने वाले गिरोह के तार पूरे देश में फैले हुए हैं। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में पकड़े गए आरोपी तो मात्र मोहरे भर हैं, लेकिन गिरोह का असल सरगना आंध्र प्रदेश व तेलंगाना की संयुक्त राजधानी हैदराबाद का रहने वाला है। सिविल लाइन थानाध्यक्ष समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि पकड़े गए चार आरोपियों में जनपद मेरठ के अंसार ब्लॉक, करीमनगर निवासी इकबाल पुत्र अनवार मुख्य आरोपी है, जो हैदराबाद निवासी एक व्यक्ति से नकली अमेरिकी करेंसी लाकर उन्हें कारोबारियों को एक तिहाई दामों में देने का झांसा देकर उनसे ठगी करता था। ठगी के इस काले धंधे को बखूबी अंजाम देने के लिए इकबाल ने बकायदा अपना अलग नेटवर्क बनाया हुआ था, जिसमें उसने कई लोगों को कारोबारियों को फंसाने के लिए बतौर कमीशन एजेंट रखा हुआ है। इकबाल के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी, गांव सोरम निवासी मौसम व रहीसा और पुरबालियान निवासी राकिब ऐसे ही कमीशन एजेंट हैं, जिनके और भी साथी हो सकते हैं। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि मुख्य आरोपी इकबाल से पूछताछ की जा रही है, जिससे उसके हैदराबाद निवासी आपूर्तिकर्ता और अन्य कमीशन एजेंटों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

तैयार की अमेेरिका सरकार की फर्जी कॉपी
मुजफ्फरनगर। ये गिरोह इतना शातिर है कि उसने नकली करेंसी को असली बताकर कारोबारियों को फांसने के लिए अमेरिका सरकार की ओर से जारी प्रमाणपत्र की फर्जी कॉपी तक तैयार कराई थी। आरोपियों ने कारोबारी से उक्त छह करोड़ से अधिक की नकदी मात्र सवा दो करोड़ में देने की बात कही थी। कारोबारी को शक हो गया, जिसके चलते ठगों के मंसूबे परवान चढ़ने से पहले ही धराशायी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed