{"_id":"5f09ebe28ebc3e74a76e1f48","slug":"the-maiden-came-to-the-lover-s-house-muzaffarnagar-news-mrt490754569","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके आई विवाहिता पहुंची प्रेमी के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके आई विवाहिता पहुंची प्रेमी के घर
विज्ञापन
मायके आई विवाहिता पहुंची प्रेमी के घर
मुजफ्फरनगर, चरथावल। शादी के बाद मायके आई विवाहिता ने प्रेमी के घर जाकर उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। युवती के परिजनों ने मामले की सूचना को दी। पूरे दिन जद्दोजहद के बाद युवती को उसके बुआ के सुपुर्द किया गया।
क्षेत्र के गांव निवासी अलग-अलग बिरादरी के युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन अलग बिरादरी के कारण शादी करने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने लड़की की शादी तीन जुलाई को अन्य युवक से कर दी। उसके बाद हाल में ससुराल से नव विवाहिता अपने घर आई। शनिवार को नाटकीय ढंग से वह अपने गांव के दूसरे मोहल्ले में रहने वाले प्रेमी के घर जा पहुंची और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मौके पर युवती के परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस दोनों को चौकी पर लेकर आई। पुलिस ने युवती को परिजनों के साथ भेजने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। कई घंटों की मशक्कत के बाद चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने समझाकर युवती को उसकी बुआ को सौंप दिया, जबकि युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में जांच की जा रही है।