{"_id":"67fab472554443edbe07ba04","slug":"the-license-of-the-rifle-used-in-harsh-firing-will-be-cancelled-report-is-ready-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-143442-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त राइफल का लाइसेंस होगा निरस्त, रिपोर्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त राइफल का लाइसेंस होगा निरस्त, रिपोर्ट तैयार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईद के पर्व पर हर्ष फायरिंग के मामले में कब्जे में ली गई राइफल के लाइसेंस को निरस्त कराने की पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजकर लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि सुजड़ू क्षेत्र में लीकड़ा पटटी निवासी सलीम ने अपने पिता सगीर की लाइसेंसी राइफल से ईद के पर्व पर हर्ष फायरिंग की थी। किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। वीडियो का संज्ञान लेकर खालापार थाना पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ ने बताया कि राइफल बरामद कर लाइसेंस भी कब्जे में ले लिया। फायरिंग करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। राइफल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे अधिकारियों को भेज कर लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। सीओ ने कहा कि हर्ष फायरिंग करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।