फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The land of the village society got the possession free

ग्राम समाज की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The land of the village society got the possession free
खतौली में मीरापुर रोड पर ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए प्रशासन का बुलडोजर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव गंगधाड़ी की ग्राम पंचायत की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया।
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन की टीम के साथ बुलडोजर लेकर मीरापुर रोड स्थित गंगधाड़ी की ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए पहुंचे। एसडीएम के आदेश के बाद अवैध तरीके से किए गए निर्माण को बुलडोजर की सहायता से गिरा दिया गया। अवैध निर्माण हटवाने में तहसीलदार आरती यादव, सीओ राकेश सिंह, कानूनगो बब्लू कुमार, लेखपाल सहित पुलिस प्रशासन की टीम उपस्थित रही।

यह था मामला
गांव गंगधाड़ी की खसरा संख्या 28 म व 88 म की तीन बीघा भूमि को सन 1966 में श्रीचंद शास्त्री ने जनता जूनियर हाईस्कूल गंगधाड़ी खतौली के नाम पट्टे पर लिया था। इस भूमि को फर्जी तरीके से पंडित छोटनलाल जनता संस्कृत विद्यालय के नाम दर्शाया गया, जबकि संस्कृत विद्यालय मौके पर है ही नही। ग्राम समाज की भूमि को फर्जी तरीके से विद्यालय व्यवस्थापक संजय व अभिषेक वत्स ने नरेश निवासी खतौली को खसरा संख्या 28 म बेच दिया गया। वही 88 म खसरा संख्या पंडित छोटन लाल जनता संस्कृत विद्यालय के नाम पर दर्शाया गया। ग्राम समाज की भूमि को फर्जी तरीके से बेचने की शिकायत डॉ सुरेश चंद शर्मा ने अधिकारियों के यहां की थी। 4 मार्च 2021 में एसडीएम कोर्ट खतौली के यहां मामला दर्ज कराया गया। डॉ सुरेश चंद शर्मा के अधिवक्ता ने कोर्ट में सबूत पेश किए थे। एसडीएम जीत सिंह राय ने ग्राम पंचायत की भूमि को अवैध तरीके से बेचने का मामला मानते हुए यह भूमि को वापस ग्राम पंचायत में दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed