फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The kidnappers of the farmer are residents of the surrounding area.

Muzaffarnagar News: आसपास क्षेत्र के ही रहने वाले हैं किसान के अपहरणकर्ता

Mon, 06 Oct 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The kidnappers of the farmer are residents of the surrounding area.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। गांव तालड़ा में शुक्रवार की सुबह जंगल में किसान अरुण कुमार उर्फ अटल को अगवा करके 10 लाख रुपये की फिरौती वसूलने वाले दोनों बदमाशों की बोलचाल की भाषा आम थी। पुलिस को किसान से पूछताछ में पता चला कि नकाबपोश बदमाशों की भाषा आसपास क्षेत्र में ही रहने वाले लोगों जैसी थी। फिलहाल अभी तक पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।

गांव तालड़ा निवासी तथा हाल में कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में रहने वाले किसान अरुण कुमार उर्फ अटल का शुक्रवार की सुबह 11 बजे गांव तालड़ा के जंगल में दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने किसान के ही मोबाइल से कॉल करके उसके पुत्र मयंक से दस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। बेटे ने जंगल में फिरौती की रकम पहुंचाई थ। तब शुक्रवार की रात में किसान को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस की छह टीम बदमाशों की तलाश में लगी हैै। किसान को जिन दो बदमाशों ने अगवा किया था, उन दोनों की भाषा आम लोगों के जैसी थी। दोनों बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे, इसलिए उनके चेहरे नहीं दिख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषा से दोनों बदमाश आसपास क्षेत्र के ही रहने वाले प्रतीत हो रहे हैं। संभावना है कि दोनों बदमाश क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। किसान के नौकर के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच पड़ताल कर रही है। सीओ का कहना है कि जल्द ही इस घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed