{"_id":"64c11491b75a9efc700a7374","slug":"the-je-of-the-powerhouse-was-made-to-sit-on-the-dharna-for-hours-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-4360-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिजलीघर के जेई को धरनास्थल पर बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिजलीघर के जेई को धरनास्थल पर बैठाया
विज्ञापन
दूधली बिजली घर पर समस्याओं का समाधान कराने को लेकर धरना देते ग्रामीण
जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने के लिए किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। दूधली गांव में जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने को लेकर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। बिजलीघर के जेई को घंटों तक धरनास्थल पर बैठा कर विरोध जताया।
भाकियू अराजनैतिक के तत्वावधान में ग्रामीण दूधली बिजली घर पर एकत्र हुए। विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने निगम के अफसरों पर नाराजगी जताई। ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कहा कि गांव में किसानों के खेतों के ऊपर से गुजरने वाली जर्जर लाइन बदलवाने के लिए कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अफसर मौन है। आए दिन फाल्ट होने के कारण किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो चुकी है।
ग्राम अध्यक्ष लोकेश राणा ने कहा कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने जेई को धरने पर बैठाकर नाराजगी जताई। एसडीओ प्रांशु त्यागी एवं बिरालसी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला महा सचिव ठाकुर शेरपाल सिंह, पूर्व समिति सभापति उदय राज सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, महक सिंह पुंडीर, राजीव सिंह पुंडीर, कुलदीप सिंह, राम निवास सिंह, अर्जुन सिंह, आकाश पुंडीर, विजय पाल, आकाश राणा, मुकेश सैनी, शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।