फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The issue of embezzlement of 100 crores was raised in the meeting of Disha

दिशा की बैठक में 100 करोड़ के गबन का मुद्दा छाया

Sat, 18 Sep 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The issue of embezzlement of 100 crores was raised in the meeting of Disha
विकास भवन के सभागार में दिशा की बैठक लेते केद्रीय मंत्री संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिशा की बैठक में 100 करोड़ के गबन का मुद्दा छाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के अनुश्रवण को जनपदस्तरीय गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में ग्राम पंचायतों में प्रशासकों और पंचायत सचिवों द्वारा 100 करोड़ के गबन का मुद्दा छाया रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि अब तक जो जांच हुई इससे जनप्रतिनिधि संतुष्ट नहीं हैं। सभी दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट प्रशासन हमें उपलब्ध कराए। हम गांवों में जाकर जनता से पूछेंगे कि यह पैसा लगा या नहीं। प्रशासन ये नहीं करेगा तो केंद्रीय जांच एजेंसी जांच का काम करेगी।
शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई दिशा की बैठक में संजीव बालियान ने कहा कि जिले में पंचायत सचिवों और प्रशासकों ने मिलकर 100 करोड़ से अधिक खर्च दिखाए हैं। जिला प्रशासन ने जो जांच कमेटी बनाई, इसने केवल लीपापोती का काम किया है। बालियान के साथ मौजूद राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने सही जांच की बात की। बालियान ने कहा कि जिले पर पीएम व सीएम की सीधी नजर है।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में जो योजनाएं तैयार हो चुकी है, उन्हें चालू की जाए। अधिकतम गांवों में काम पूरा होने के बाद जनता को स्वच्छ जल नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 2024 तक हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाएगा, यह शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी परियोजनाओं के नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा के निर्देश डीएम सीबी सिंह को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते हुए सीडीओ आलोक कुमार यादव ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना (एनआरएलएम), पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, पीएम कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय विरासत शहर विकास वृद्धि योजना, पीएम फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, मिड-डे-मिल, पीएम उज्ज्वला आदि योजनाओं की कार्यप्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, सभी ब्लाक प्रमुख के साथ केंद्र सरकार से नामित सदस्य डॉ. सुधीर सैनी, डॉ. सुभाषचंद कुलश्रेष्ठ, डॉ पुरुषोत्तम, एकता गुप्ता, अध्यक्ष द्वारा नामित सदस्य सत्यप्रकाश रेशू, मनोज कुमार, अंजलि चौधरी, नामित पांच प्रधान दिग्विजय कीर्तिमान, रमन सिंह, राम अवतार, बबीता सैनी, संयोगिता त्यागी मौजूद रहे। सभी विभागों के विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

विधायक उमेश मलिक ने समस्याएं उठाई
मुजफ्फरनगर। दिशा की बैठक में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को पत्र लिख कर अवगत कराया। राजपुर छाजपुर में बिजली मुजफ्फरनगर जनपद से मिलनी चाहिए। खरड और खेडा मस्तान साधन सहकारी समिति के कुछ गांव शामली में पड़ते हैं, जिससे किसानों को परेशानी होती है। खरड़, फुगाना, करौंदा महाजन, डूंगर, हरियाखेडा, दुर्गनपुर, बिराल, सदरुददीननगर, सरनावली, राजपुर छाजपुर, सांगड़ी में स्वास्थ्य सेवाएं बुढ़ाना सीएचसी से मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed