{"_id":"6866d6b57ea7bb2e29025d67","slug":"the-issue-of-cabinet-minister-and-sdm-was-raised-in-rld-meeting-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-149282-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रालोद की बैठक में गूंजा कैबिनेट मंत्री और एसडीएम का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रालोद की बैठक में गूंजा कैबिनेट मंत्री और एसडीएम का मुद्दा
Fri, 04 Jul 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री चाै. जयंत सिंह के आठ जुलाई को मेरठ दौरे की तैयारियों के लिए बुलाई गई रालोद की बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और एसडीएम सदर निकिता शर्मा के बीच चल रहे प्रकरण की गूंज होती रही।
वक्ताओं ने कहा कि सिर्फ मंत्री ही नहीं, बल्कि किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तय किया गया कि मंत्री के लखनऊ से वापस लौटने के बाद अंतिम निर्णय होगा।
सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान, रालोद अध्यक्ष के मेरठ दौरे और रालोद कार्यकर्ताओं के सम्मान का मुद्दा छाया रहा। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि मेरठ के लिए जिले को जो लक्ष्य दिया है, उसे पूरा किया जाएगा। कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करें।
विज्ञापन
प्रदेश संगठन मंत्री अजीत राठी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के साथ पार्टी खड़ी है। जरूरत पड़ी तो रालोद अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। रालोद के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वाेपरि है। बुढ़ाना के पूर्व प्रमुख विनोद मलिक ने कहा कि सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं। पूर्व मंत्री योगराज सिंह और मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने भी विचार रखे। संचालन सत्यवीर वर्मा ने किया। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पंडित उमादत्त शर्मा, अशोक बालियान, कृष्णपाल राठी मौजूद रहे।