फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The influx of those who congratulated Dr. Nirwal

डॉ निर्वाल को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

Sun, 04 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The influx of those who congratulated Dr. Nirwal
डॉ. निर्वाल को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
विज्ञापन

भोपा। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल को बधाई देने वाले लोगों का उनके आवास पर तांता लगा रहा। साथ ही मोबाइल के माध्यम से भी उन्हें लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।
भोपा निवासी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल को सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। किसी ने मिष्ठान खिलाकर तो किसी ने फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। उनके आवास पर पहुंच कर बधाई देने वालों में अरविंद राज शर्मा, उनकी पत्नी सुधा शर्मा, जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना, भाजयुमो के कुष्वेंद्र तोमर, भूमि विकास बैंक जानसठ के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, मीरापुर के पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, सभासद विपुल माहेश्वरी, प्रियांशु जैन, प्रेमी छाबड़ा, जिला पंचायत सदस्य गोविंद कुमार,अमरकांत, बिल्लू उर्फ वीरेंद्र आदि सहित क्षेत्र के भी अनेकों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

चाय विक्रेता ने निर्वाल को नोटों की माला
भोपा। डॉक्टर वीरपाल निर्वाल के आवास पर जहां बधाई देने वाले लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है, वहीं डॉक्टर निर्वाल की जीत के प्रति अपने भाव को चाय विक्रेता नहीं रोक पाया और उसने हजारों रुपये की नोटों की माला डॉ निर्वाल के गले में डालकर स्वागत किया। निर्वाल ने चाय विक्रेता की माला पहन उसका हृदय से आभार जताया। मोहम्मद ने माला पहनाते हुए एक गाने की यह पंक्ति गुनगुनाई कि मुझे खुशी मिली इतनी के दिल में ना समाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed