फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The husband was put to the police station, then the wife reached with petrol

पुरकाजी

Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The husband was put to the police station, then the wife reached with petrol
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष की बात ना सुनने और पीड़िता के पति को ही थाने पर बैठा लेने से आक्रोशित महिला बोतल में पैट्रोल लेकर थाने पहुंच गई। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला को शांत कर उसके पति को छोड़ने का आश्वासन देकर समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

गांव भूराहेड़ी में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे नसीमा अपने घर के सामने नाली साफ कर रही थी। नाली साफ करते हुए कुछ कूड़ा पडौसी अमीर अहमद के घर के सामने चला गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिस पर अमीर अहमद के पुत्र इसराईल व नोशाद ने नसीमा के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई करने की बजाय उसके पति नूरहसन को ही पकड़कर थाने ले आयी।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा उसके पति को नहीं छोड़ने पर नसीमा रात्री करीब दस बजे बोतल में पैट्रोल लेकर थाने पहुंच गई। उसने थाने के सामने रोना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने उसे शांत कर समझा बुझाकर वापस भेज दिया। इस संबंध में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed