{"_id":"60281c898ebc3ee9372c7ffd","slug":"the-hospital-was-inaugurated-without-permission-khatauli-news-mrt525227761","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अनुमति के बिना ही सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अनुमति के बिना ही सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया
विज्ञापन
गांव चौरावाला में बिना परमिशन के अस्पताल का उद्घाटन किया।
- फोटो : KHATAULI
बिना अनुमति ही अस्पताल का करा दिया उद्घाटन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। ग्राम पंचायत चौरावाला में प्रशासन की अनुमति के बिना ही अस्पताल का उद्घाटन एक वृद्ध से करा दिया गया। सोशल माीडिया पर खबर वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उधर, मोरना चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी की निवर्तमान प्रधान ने बिना परमिशन उद्घाटन कैसे करा दिया। स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से निवर्तमान प्रधान को कारण बताओ नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाया गया है। इन सेंटरों के उद्घाटन का अभी तक प्रशासन की ओर से तिथि तय नहीं की गई है। इसके बावजूद डॉक्टर अमर चौधरी और निवर्तमान प्रधान बहरोज अख्तर ने ग्रामीणों को उद्घाटन का निमंत्रण पत्र भेज दिया। गांव के ही एक बुजुर्ग से निवर्तमान ग्राम प्रधान ने अस्पताल का उद्घाटन करा दिया। नौ फरवरी को सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। निवर्तमान प्रधान बहरोज अख्तर ने बताया कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने ग्रामीणों को सूचना देकर बुलाया था। मैंने अस्पताल का उद्घाटन नहीं किया। गांव के बुजुर्ग से कराया गया है। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर मौजूद डॉक्टर अमर चौधरी ने बताया कि निवर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा अस्पताल का उद्घाटन कराया गया है ।
उद्घाटन की अनुमति नहीं थी : डॉक्टर अर्जुन सिंह
मोरना चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई परमिशन नहीं थी। मोरना क्षेत्र में सात हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी का उद्घाटन किसी जनप्रतिनिधियों के द्वारा होना है। जांच कराई जाएगी की निवर्तमान प्रधान ने बिना परमिशन उद्घाटन क्यों किया है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।