फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The height of the bridge on the expressway will increase by two feet

Muzaffarnagar News: एक्सप्रेसवे पर दो फीट बढ़ेगी पुल की ऊंचाई

Sun, 02 Mar 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The height of the bridge on the expressway will increase by two feet
-पूर्व मंत्री ने डीएम उमेश मिश्रा व एनएचएआई के अधिकारियों से की वार्ता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लांक और करौदा महाजन गांव के पास सर्विस रोड पुल की ऊंचाई की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री ने डीएम उमेश मिश्रा व एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता की। पूर्व मंत्री ने बताया कि समस्या का समाधान होगा।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड के पुल की ऊंचाई दो स्थानों पर 19-19 फीट का ड्राइंग तैयार किया गया है। इसी हाईवे पर लांक व करौदा महाजन गांव के बीच सर्विस रोड पर पुल की ऊंचाई 13 फुट रखी गई है, जिसका ग्रामीण विरोध करते आ रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह निर्माणाधीन सर्विस रोड पर पहुंचे, उनकी सूचना पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी राजकुमार भारती भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों व पूर्व मंत्री ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है। पुल की ऊंचाई करीब दो फीट बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर ग्रामीण नरेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, भोपाल सिंह, कृष्ण पाल, सुरेंद्र व बलधारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed