फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The heat sucked away the taste of the king of fruits, mango

Muzaffarnagar News: फलों के राजा आम के स्वाद को चूस गई गर्मी

Mon, 08 Jul 2024 03:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The heat sucked away the taste of the king of fruits, mango
मुजफ्फरनगर। इस बार की भीषण गर्मी का असर आम की फसल पर पड़ा है। इस बार आम का न तो साइज बढ़ा और न ही आम में वो स्वाद आ रहा है, जिसके लिए वह जाना जाता है। बागों में अच्छी बहार के बावजूद भी फलों का राजा इस बार इतना पसंद नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम इसलिए भी पसंद किया जाता है कि इसका मूल्य आम जनता के खर्च के दायरे में ही रहता है। इस बार आम के दाम वहां तक नहीं आए, जहां तक आम जनता उसे खरीद सके। बागों में अच्छी बहार के बावजूद भी इस बार आम कम निकल रहा है।
विज्ञापन

इस बार फरवरी से जून के अंत तक बारिश नहीं हुई इस कारण आम फूला ही नहीं और उसका साइज छोटा रह गया। उसमें अधिक रस नहीं बनने से वह रसीला नहीं हो पाया। इस कारण उसमें वह स्वाद नहीं बन पाया, जिसकी जनता में चाह रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाग ठेेकेदार सलीम का कहना है कि इस बार आंधी से नुकसान नहीं हुआ। बहार भी अच्छी है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण आम का 25 प्रतिशत तक वजन कम निकल रहा है। ऐसे में आम में वह स्वाद नहीं मिल पा रहा है जिसकी चाहत रहती है। बाजारों में इस बार जो आम आ रहा है उसमें सिकुड़न अधिक दिखाई दे रही है। फल विक्रेता सद्दीक का कहना है कि इस बार अधिक गर्मी का असर आम पर साफ दिखाई दे रहा है।


जिला उद्यान अधिकारी रवि प्रकाश का कहना है कि इस बार फरवरी से लेकर जून तक बारिश नहीं हुई है। गर्मी अन्य वर्षों से अधिक रही है। भीषण गर्मी का असर आम की फसल पर भी पड़ा है। साइज नहीं बढ़ने और आम में प्राकृतिक स्वाद नहीं आने का यहीं बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed