फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The health of the air is bad, everyone has to save the environment

हवा की सेहत खराब, सबको बचाना होगा पर्यावरण

Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The health of the air is bad, everyone has to save the environment
मुजफ्फरनगर के शामली रोड पर फैली स्माग से गुजरते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। हवा की सेहत सुधरती नहीं दिख रही है। बुधवार को भी एक्यूआई 315 रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम के समय स्मॉग छाया रहा। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिवाली के बाद से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब चल रही है। 26 नवंबर को जिले का एक्यूआई 423 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। हवा का यह देश में सबसे खराब स्तर था। बुधवार को सुबह से स्मॉग छाया रहा। वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस तरह बह रही हवा
तिथि एक्यूआई
25 नवंबर 356
26 नवंबर 423
27 नवंबर 309
28 नवंबर 263
29 नवंबर 326
30 नवंबर 237
01 दिसंबर 315
प्रदूषण फैला रही फैक्टरी पर कार्रवाई की मांग
सिखेड़ा। प्रदूषण विभाग अधिकारियों की अनदेखी के चलते कचरा और पॉलीथिन जलाई जा रही है। निराना प्रधान मुजारैमीन पत्नि अय्यूब अंसारी ने प्रदूषण अधिकारी को पत्र भेजकर केमिकल्स युक्त प्रदूषित पानी और प्लास्टिक जलाने से बढ़ते प्रदूषण से ग्रामीणों को कैंसर जैसी बीमारी से बचाने के लिए कार्रवाई करने की माँग की है। प्रधान ने प्रदूषण अधिकारी से प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार फैक्टरी संचालकों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मुश्किल में सांस के रोगी
खराब हवा के कारण सांस के रोगियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो रही है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि सांस संबंधी रोगियों की ओपीडी बढ़ गई है। प्रदूषित हवा से बचाव के लिए मॉस्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग ने कराया छिड़काव
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि नई मंडी क्षेत्र मेें छिड़काव कराया गया। लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed