{"_id":"66905a61005c69295b09be94","slug":"the-grooms-first-wife-reached-the-wedding-and-there-was-uproar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-125932-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शादी में पहुंच गई दूल्हे की पहली पत्नी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शादी में पहुंच गई दूल्हे की पहली पत्नी, हंगामा
विज्ञापन
मोरना। मोरना में शादी करने पहुंचे दूल्हे की पहली पत्नी ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने शादी रुकवा कर दोनों पक्षों से जानकारी लेकर आला अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं, बरात में आए लोगों को पुलिस ने वापस भेज दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में थाना मंसूरपुर के गांव खान्नूपुर निवासी रणवीर की बरात आई थी। परिजन फेरों के इंतजाम में जुटे हुए थे, तभी थाना खतौली के गांव कढ़ली निवासी महिला पहुंची और दूल्हे पर तीसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि 2021 में शादी हो चुकी है। पहले भी एक और अन्य शादी कर चुका है। मोरना में यह तीसरी शादी करने आया है। वहीं दूल्हे रणवीर का कहना था कि आरोप लगा रही महिला के प्रकरण में फैसला हो चुका है। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ले बरातियों को वापस भेज दिया। वहीं देर शाम तक समाज के लोगों के बीच बातचीत का दौरा जारी रहा।