फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The government should get the CBI probed into the ruckus in 2013

2013 में हुए बवाल की सीबीआई से जांच कराए सरकार

Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The government should get the CBI probed into the ruckus in 2013
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोबारा पत्र लिखकर देवबंद में अप्रैल 2013 में फल विक्रेता की मौत के बाद हुए बवाल की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि अप्रैल 2013 में फल विक्रेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस दौरान मुस्लिम दंगाइयों द्वारा किए गए बवाल में न सिर्फ पुलिस अधिकारियों से मारपीट की गई, बल्कि हमले में घायल तत्कालीन एसपी देहात डॉ. अनिल मिश्रा के गनर से एके-47 राइफल लूट ली गई। दंगाइयों ने कई सरकारी और प्राइवेट वाहनों में आग लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भी आगजनी की गई थी। उस वक्त पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी को कार्रवाई आरंभ की थी, लेकिन तत्कालीन सपा सरकार ने दोषियों को बचाते हुए पुलिस कार्रवाई न करने के निर्देश लखनऊ से जारी कर दिए थे। जिसके बाद उक्त प्रकरण ठंडे बस्ते में चला गया, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद उनके द्वारा मामला उठाए जाने से शासन ने उक्त प्रकरण को एसटीएफ के हवाले कर दिया गया था। एसटीएफ को भी कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद यह प्रकरण फिर से ठंडे बस्ते चला गया। विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री से उक्त प्रकरण को सीबीआई के हवाले किए जाने की मांग की है। उन्होंने मांग रखी कि इस प्रकरण में जो भी लोग दोषी है उन सब पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाई की जाए। पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, एसएसपी आकाश तोमर को भी भेजी गई। इनके साथ में पूर्व राज्यपाल रामनाइक को भेेजे गए पत्र भी संलग्न किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed