{"_id":"67b8cc289b324f2002007ab1","slug":"the-girl-had-pressurised-him-for-money-the-boy-had-consumed-poison-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-140172-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवती ने पैसे का बनाया था दबाव, युवक ने खाया था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवती ने पैसे का बनाया था दबाव, युवक ने खाया था जहर
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मध्य प्रदेश की एक युवती ने फोन पर पैसे के लिए युवक पर दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसे यातना भी दी गई। जिस पर युवक ने तीन दिन पूर्व जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने जहरीला पदार्थ खाने से पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा था।
गांव भंगेला निवासी युवक अमन (27) दिल्ली में वाईफाई लगाने का कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी युवती से उसकी फोन पर बात हुई थी। युवती उस पर पैसे देने का दबाव बनाते हुए उसे परेशान कर रही थी। युवक 18 फरवरी को गांव आया था। इसी दिन उसने जंगल में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
इसके बाद उसने अपने दोस्तों को जहर खाने की जानकारी दी थी। जब तक उसके दोस्त तथा परिजन जंगल में पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ने जहरीला पदार्थ का सेवन करने से पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिखा था। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पिता रोहताश ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता रोहताश की ओर से मध्यप्रदेश निवासी महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।