{"_id":"6112c6638ebc3efcdd418b7e","slug":"the-girl-accused-the-soldier-of-rape-on-the-pretext-of-marriage-muzaffarnagar-news-mrt5513384123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर गंभीर आरोप: कांस्टेबल व युवती के बीच हुई मारपीट प्रकरण में नया मोड़, ये है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही पर गंभीर आरोप: कांस्टेबल व युवती के बीच हुई मारपीट प्रकरण में नया मोड़, ये है पूरा मामला
Wed, 11 Aug 2021 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:29 AM IST
सार
एक युवती ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना था कि सिपाही पहले से विवाहित व एक बच्चे का पिता है, जबकि उसने खुद को पहले अविवाहित बताकर उससे प्रेम-संबंध बनाए और फिर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में तीन दिन पूर्व पुलिस लाइन में कांस्टेबल व युवती के बीच हुई मारपीट प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। युवती ने सामने आते हुए कांस्टेबल पर खुद को अविवाहित बताकर प्रेम-संबंध बनाने और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। घटना के समय भी युवती ने सिपाही पर ही पहले हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तीन दिन पूर्व कांस्टेबल व शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट में सिपाही के साथ ही युवती का भी सिर फट गया था। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया था, जिसके बाद सिविल लाइंस थाने में कांस्टेबल की ओर से युवती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया, जब युवती ने सामने आकर कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
युवती का कहना था कि सिपाही पहले से विवाहित व एक बच्चे का पिता है, जबकि उसने खुद को पहले अविवाहित बताकर उससे प्रेम-संबंध बनाए और फिर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि घटना वाले दिन वह पुलिस लाइन स्थित पार्क में घूमने पहुंची थी, जहां पहले से तैनात सिपाही ने उसके साथ मारपीट की। अपना बचाव करते हुए युवती ने सिपाही पर हमला किया। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर युवती ने आत्महत्या कर लेने की भी चेतावनी दी है।
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि युवती की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर आती है तो निश्चित ही जांच कराकर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।