फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The game of persuading the ruthless went on till the last day

आखिरी दिन तक चला रूठों को मनाने का खेल

Thu, 10 Feb 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The game of persuading the ruthless went on till the last day
मुजफ्फरनगर। जिले की छह विधानसभा सीटों पर रूठों को मनाने का खेल आखिरी दिन तक चला। इस बार प्रत्याशियों को अंत तक विरोध का सामना करना पड़ा। पार्टी के पदाधिकारियों ने रूठों को मनाने में अहम भूमिका निभाई। भीतरघात रोकने के लिए भी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी।
विज्ञापन

प्रचार थम जाने के बाद मोबाइल पर समर्थकों को भेजकर मतदाताओं से गोपनीय तरीके से बात कर रूठों को मनाया गया। जिले में टिकट बंटवारे के बाद से ही प्रत्याशियों के प्रति नाराजगी भी सामने आई। प्रत्याशियों ने रूठों को मनाने के लिए आखिरी दिन तक प्रयास किया। इस प्रयास में अधिकतम प्रत्याशियों को सफलता भी मिलती नजर आई। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का यह प्रयास चला।
विज्ञापन

इस बार सबसे ज्यादा रूठने और मनाने का कार्य भाजपा में चला। भाजपा हाईकमान ने परिस्थितियों को भांपा तो रूठों को मनाने के लिए अलग से पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी। मतदान से पहले तक यह प्रयास चलते रहे। काफी हद तक पार्टी को सफलता भी मिली। यही स्थिति गठबंधन में भी देखने को मिली और रूठों को मनाकर पार्टी के कार्य में लगाया गया। मतदान से पहले तक ये प्रयास चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed