{"_id":"5713e13b4f1c1b243410fd39","slug":"the-four-young-men-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहनों ने ली चार युवकों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहनों ने ली चार युवकों की जान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत-खटीमा मार्ग पर लालूखेड़ी के निकट शनिवार रात्रि हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में बुआ की लड़की की शादी में भात देकर लौट रहे थे। दोनों शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लपराना निवासी थे।
विज्ञापन
उधर, मेरठ से शादी समारोह में शामिल होने शामली जा रहे बाइक सवार दो युवकों को फुगाना क्षेत्र में सामने से आ रहे डंफर ने कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के गांव पीनना निवासी अशोक के यहां शनिवार को बेटी की शादी थी। शामली के थाना झिंझाना के गांव लपराना से मामा पक्ष के लोग पीनना गांव में भात देने आए थे। शनिवार रात सभी भात देकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
लपराना निवासी अनुज उर्फ मोनू (25) पुत्र रणबीर और उसका चचेरा भाई अंशु (20) पुत्र सतेंद्र पल्सर बाइक से लौट रहे थे। दोनों पानीपत-खटीमा मार्ग पर लालूखेड़ी के निकट ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें अनुज और अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना लालूखेड़ी पुलिस चौकी पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उधर, मेरठ के न्यू मोहनपुरी निवासी मयंक गुप्ता (26) पुत्र योगेश अपने दोस्त विपिन पुत्र ओमवीर निवासी गांव रोहटा मेरठ के साथ रविवार को शादी समारोह में शामिल होने शामली जा रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर निर्माण कार्य चलने के कारण सड़क वन साइड खुली हुई है।
दोपहर करीब एक बजे फुगाना थाना क्षेत्र के गांव लोई के पास सामने से आ रहे डंफर ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिर गए और बेकाबू डंफर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक डंफर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर फुगाना गिरीश त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे और डंफर को कब्जे में ले लिया। युवकों की जेब से मिले मोबाइल फोन से संपर्क करने पर युवकों की पहचान हुई। दोनों युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। पुलिस ने पजिनों को हादसे की सूचना देने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। फुगाना थाने में डंफर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।