फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The food will not get out: DIG

बाहर का खाना नहीं मिलेगा : डीआईजी

Thu, 17 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The food will not get out: DIG
police - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में जिला कारागार में बाहर से खाना मंगाने को लेकर बंदियों द्वारा किए गए हंगामे की जांच के लिए डीआईजी वीके शेखर जांच के लिए जेल पहुंचे। डीआईजी ने हंगामा करने वाले बंदियों और अधिकारियों से बात कर मामले को सुलझाया और बाहर से आने वाले खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


 जेल में मंगलवार रात बंदियों ने बाहर से आने वाले खाने को बंद करने पर हंगामा काटा था। रात को जेल में मिलने वाले भोजन को खाने से इंकार कर दिया था। बाद में जेल अधीक्षक राकेश सिंह के आश्वासन पर बंदियों ने खाना खा लिया था। मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई थी। 
विज्ञापन


 बुधवार को डीआईजी कारागार मेरठ से मामले की जांच के लिए जेल पहुंचे। डीआईजी ने बाहर से आने वाले खाने की मांग करने वाले बंदियों से बात की।  उन्होंने बंदियों से कहा कि बाहर से खाना बिल्कुल नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बंदियों ने भीतर का ही खाना खाने पर अपनी सहमति जता दी। अधिकारियों ने जेल में बंद एक सपा नेता को भी हंगामा करने पर आड़े हाथों लिया।

 नेता ने अधिकारियों को मामले में पूरा सहयोग करने की बात कही। डीआईजी के जेल में जांच करने के दौरान बाहर मिलाई करने वालों की भारी भीड़ मौजूद  रही और इस दौरान मिलाई करने वाले को परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed