फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The first two payments, then take the cane

पहले पेमेंट दो, इसके बाद गन्ना लो :  टिकैत       

Tue, 08 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 08 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The first two payments, then take the cane
किसानों को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
तितावी क्षेत्र के किसानों की पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को पहले भुगतान चाहिए, इसके बाद ही किसान तितावी शुगर मिल को गन्ना देंगे। किसानों ने भी उनकी बात का समर्थन किया। पंचायत में पहुंचे मिल अधिकारियों ने 16 नवंबर को भुगतान जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

     
भाकियू के नेतृत्व में तितावी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर सोमवार को अलीपुर खेडी के इंटर कॉलेज में क्षेत्र के किसानों की पंचायत हुई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पंचायत में जो भी बात हो, वो बिल्कुल साफ होनी चाहिए। पंचायत में मौजूद वक्ताओं ने मिल प्रबंधक और मिल  मालिक पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए बकाया भुगतान की मांग की।
विज्ञापन


तितावी मिल के जीएम  मुनेश गांधी और आईपीएल ग्रुप की सकौती मिल के जीएम सुधीर कुमार भी किसानों के बीच पहुंचे। यहां मौजूद एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसानों का भुगतान एकमुश्त होना चाहिए। जिस पर जीएम मुनेश गांधी ने किसानों से कहा कि आईपीएल ग्रुप ने तितावी मिल को पूर्ण रूप से खरीद लिया है, जिसकी औपचारिकता जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने किसानों को मिल की पुरानी उपलब्धि भी बतानी चाही, लेकिन किसानों ने बीच में ही हाथ उठाकर कहा कि भुगतान की बात की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकौती मिल के जीएम सुधीर कुमार ने किसानों के बीच कहा कि 16 नवम्बर को किसानों का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। जिस पर नरेश टिकैत ने किसानों से कहा कि कोई भी किसान 16 नवम्बर से पहले तितावी मिल को गन्ना न दे। पहले पेमेंट चाहिए, इसके बाद ही गन्ना दिया जाएगा।

तब किसानों ने कहा की 16 नवम्बर को ही किसान तितावी मिल को गन्ना देंगे। इस दौरान एसपी देहात विनीत भटनागर भी मौजूद रहे। पंचायत में विकाश सैनी, सुनील, पिंटू, मनोज, आशीष, रामकिशन, रणधीर, रमेश, राजू ,उपेंद्र, मंजीत, शिवराज आदि किसान शामिल रहे।  अध्यक्षता टीकम सिंह ने और संचालन जयवीर सिंह जसोई ने किया।       

तितावी मिल पर राजनीति बंद हो
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान तितावी चीनी मिल के भुगतान को लेकर की गई घोषणा पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रीय सांसद हैं और केंद्रीय मंत्री भी। इसी हैसियत से उन्होंने किसानों के हक की आवाज उठाई है। बालियान ने दूसरे दलों पर हमला करते हुए कहा कि वह बताएँ कि उन्होंने किसानों के लिए क्या किया।


तितावी मिल पर धरने क्यों शुरू हुए और क्यों खत्म हुए, यह भी उन्हें बताना चाहिए। किसानों को बेचकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। तितावी के भुगतान का समाधान हो चुका है। 15 दिन में किसानों को भुगतान मिल जाएगा। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर हक दिलाना है कि तो मोदीनगर और मलकपुर के किसानों की लड़ाई भी लड़ी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed